jabalpur
सेल्फी सूसाइड स्टंट: धुआंधार में गिरी महिला का नहीं लगा सुरागः तलाश जारी
जबलपुर। पति के साथ धुआंधार घूमने आई 25 वर्षीय महिला सेल्फी लेने के चक्कर में अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पति के सामने धुआंधार में गिर गई गोतोखोरों द्वारा महिला को बचाने का काफी प्रयास किया गया किन्तु जब तक वह तेज बहाव मे चली गई जिसकी तलाश घटना के बाद लगातार जारी है
किन्तु अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। इस संबंध में भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि समीपी ग्राम छेड़ी निवासी 25 वर्षीय महिला पूजा कुशवाहा पति गोलू कुशवाहा के साथ गत सायं धुआंधार घूमने के लिये आई हुई थी
यह दोनों धुआंधार पहुंचे और कुछ देर तक यह दोनों वहां पर घूमते रहे इसके बाद पूजा सेल्फी लेने लगी और वह अचानक धुआंधार गिर गई जिसकी स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है।








