jabalpur

जबलपुर से कटनी के बीच कई छोटे स्टेशनों पर भी अब वाई फाई की सुविधा शुरू-कल सांसद राकेश सिंह करेंगे उद्घाटन

जबलपुर। पमरे के जबलपुर रेल मंडल के जबलपुर से कटनी के बीच कई छोटे स्टेशनों पर भी अब वाई फाई की सुविधा शुरू कर दी गई है इसका औपचारिक उद्घाटन कल बुधवार 3 अक्टूबर को सांसद राकेश सिंह मौजूदगी में संपन्न होगा साथ इस दौरान कई यात्री सुविधाओं का लोकार्पण भी जबलपुर स्टेशन पर आयोजित समारोह में करेंगे साथ ही जबलपुर.कटनी के बीच विद्युतीकरण का औपचारिक उद्घाटन भी इस मौके पर किया जायेगा।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल 3 अक्टूबर बुधवार को जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक भव्य समारोह में विभिन्न रेल यात्री सुविधाओं के लोकार्पण का समारोह आयोजित किया जा रहा है इस मौके पर जबलपुर मंडल के जबलपुर मदन महल देवरी गोसलपुर सिहोरा रोड डुंडी स्टेशन पर नई यात्री सुविधाओं तथा इटारसी से कटनी रेल मार्ग के विधुतीकरण का लोकार्पण इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि सांसद राकेश सिंह द्वारा किया जायेगा इस सम्बन्ध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आनंद कुमार ने बताया कि 3 अक्टूबर को प्रातः10.30 बजे से प्लेटफॉर्म नंबर06 पर आयोजित इस समारोह में जबलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 एवं 5 पर चढऩे एवं उतरने के लिए नई लिफ्ट तथा प्लेटफार्म नंबर 06 पर पेपर लेस चार्टिंग स्क्रीन का लोकार्पण किया जायेगा इसी तरह मदन महल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर02 एवं 03 पर कोच गाइडेंस सिस्टम तथा विभिन्न इलेक्ट्रानिक सूचना बोर्ड का भी लोकार्पण समारोह में किया जायेगा इस अवसर पर देवरी गोसलपुर सिहोरा रोड डुंडी स्टेशनो को फ्री वाई.फाई की सुविधा से भी जोड़ा जायेगा इन स्टेसनों पर वाई.फाई शुरू होने का लाभ रेल यात्रियों के साथ.साथ आसपास के ग्रामीणों को भी मिल सकेगा इस अवसर पर इटारसी से कटनी तक हुए रेल विधुतीकरण का भी लोकार्पण किया जायेगा।
यह रहेंगें उपस्थित
इस मौके पर समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जबलपुर के सांसद राकेश सिंह विशिष्ट अतिथि सांसद विवेक कृष्ण तन्खा शरद जैनमंत्री मप्र शासन महापौर श्रीमती डॉ स्वाति गोडबोले विधायक गण अंचल सोनकर अशोक रोहाणी सुशील तिवारी इन्दू तरुण भनोत नीलेश अवस्थी श्रीमती प्रतिभा सिंह श्रीमती नंदनी मरावी श्रीमती एलबी लोबो श्रीमती मनोरमा पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे समारोह की अध्यक्षता अजय विजयवर्गीय महाप्रबंधक पमरे करेंगे इस मौके पर लोगों से उपस्थिति की अपील मंडल रेल प्रबंधक डॉ मनोज सिंह ने की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply