सुरक्षा संस्थानों से वर्ष-2018 के आखिरी दिन 46 अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे
जबलपुर। सुरक्षा संस्थानों से वर्ष-2018 के आखिरी दिन 46 अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे। इनकी सेवानिवृत्ति पर साथियों ने संस्थान से यादगार बिदाई देने की तैयारियां की हैं। इसमें सुरक्षा संस्थान से सेवानिवृत्त होते अधिकारी/कर्मचारी का सेक्शन प्रमुख पहले तिलक लगाकर फूलमाला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह के साथ आत्मीय बिदाई देगा। फिर संस्थान के अन्य कर्मचारी/अधिकारी साथी को खुशहाल जीवन बिताने की शुभकामनाएं देकर संस्थान के मेनगेट तक साथ-साथ उसे छोडऩे जाएंगे। वहीं 31 दिसंबर की शाम ओएफके से 19, जीसीएफ से 10, व्हीएफजे से 3, जीआईएफ से 2 और 506 आर्मी बेस वर्कशॉप से 8, सीओडी से 4 अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति पर आत्मीय बिदाई देने और आतिशबाजी करके बैंड, धमाल की धुनों के साथ सेवानिवृत्ति जुलूस निकालने की तैयारियां की गईं हैं।
जीसीएफ से 10 सेवानिवृत्त
सुरक्षा संस्थान जीसीएफ से सोमवार को 10 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें क्रमश: आरपी तामिया, प्रेम कुमार, सुखदेव चौधरी, अजब लाल, प्रदीप कुमार सेठी, सम्पत सिंह उड्डे, दरबारी सिंह, महेश प्रसाद, रमेश चन्द्र चौहान और किशन लाल विश्वकर्मा हैं।
व्हीएफजे से 3 की सेवानिवृत्ति
सुरक्षा संस्थान व्हीएफजे से 3 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे, इनके नाम क्रमश: डीसी पाण्डे, एसएस गुप्ता, शिवदत्त सिंह हैं।
जीआईएफ से 2 सेवानिवृत्त
ग्रे आयरन फाउंड्री (जीआईएफ) में कार्यरत ब्रम्हानंद कनिष्ठ कार्य प्रबंधक सीएम और अनिल दास कैंटीन से सेवानिवृत्त होंगे।
506 आर्मी बेस से 8 सेवानिवृत्ति
506 आर्मी बेस वर्कशॉप से शाम को 8 कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति होगी। इनके नाम क्रमश: केपी खटीक पेंशन सेल, सुभाष कुमार एआरजी, लवकुश प्रसाद एडीईजी, प्रेमेश्वर लाल एसएजी, जगदीश स्वामी एमसीओ, सूर्यभान क्यूए, सिकन्दर क्यूएम और श्रीमती चन्दा देवी पेंशन सेल हैं।








