Sunday, May 24, 2026
Latest:
katni

कटनी के पहले राहवीर कमलेश निषाद को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली

कटनी (02 अप्रैल) : कटनी के पहले राहवीर कमलेश निषाद को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली, गत वर्ष 26 जुलाई को पंचवटी ढाबा के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक को गोल्डन आवर में जिला चिकित्सालय कटनी पहुंचाकर जान बचाने वाले खिरहनी फाटक निवासी कमलेश निषाद को राहवीर योजना के तहत 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

कटनी के पहले राहवीर कमलेश निषाद को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली

घायल युवक: विपिन तिवारी, उमरिया जिला निवासी, गंभीर चोट के साथ अस्पताल पहुंचा।कमलेश निषाद ने तत्परता से घायल को गोल्डन आवर में चिकित्सालय पहुँचाया।चोट गंभीर थी (ओपन ग्रेड 3 बी पटेला फ्रैक्चर), शल्यक्रिया के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।कलेक्टर आशीष तिवारी ने कमलेश को जिले का पहला राहवीर बनने पर सराहा और बधाई दी।राहवीर योजना के तहत ऐसे पुण्य और नेक काम करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहन राशि और सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम