फांसी देने से नहीं रुकेंगी रेप की घटना समाज को भी सोचना होगा-स्पीकर

Sumitra Mhajan Bhopal

भीपाल। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने रेपिस्टों को फांसी दिए जाने के प्रावधान को लेकर कहा है कि रेप की घटनाएं केवल कड़ा कानून बनाने और फांसी देने से नहीं रुकेंगी. इसके लिए समाज को इस बारे में सोचना पड़ेगा कि आखिर ये घटनाएं क्यों हो रही हैं. इन्हें रोकने के लिए समाज को एकजुट होने की ज़रूरत है.

भोपाल में आयोजित किरार समाज के सम्मेलन में बोलते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा कि जब से समाज में बिखराव हुआ है तभी से इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार के बाद केंद्रीय कैबिनेट ने भी नाबालिगों से रेप करने वालों को फांसी दिए जाने के कड़े कानून के प्रावधान को मंजूरी दी है.

इससे पहले कार्यक्रम में बोलते हुए अखिल भारतीय किरार समाज की अध्यक्ष और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने कहा कि समाज से दहेज प्रथा खत्म करना पहला लक्ष्य होगा. उन्होंने कहा कि वे अपने पति की सहमति से समाज की सेवा करने के लिए आई हैं.

इसे भी पढ़ें-  नवरात्र पर मां जगत जननी की महाआरती, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना