Latest

सुप्रीम कोर्ट में आधार की अनिवार्यता पर शुरू हुई सुनवाई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आधार कार्ड की अनिवार्यता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई शुरू हो चुकी है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय के 5 जजों की बैंच आधार की संवैधानिक वैद्यता पर सुनवाई कर रहे हैं।

इस बैंच में जस्टिस ए के सीकरी, जस्टिस ए एम खानविलकर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस अशोक भूषण शामिल हैं। इससे पहले 9 जजों की संविधान पीठ ने कहा ता कि निजता एक मौलिक अधिकार है।

बता दें कि 2012 में में याचिका दायकर निजता के मौलिक अधिकार हनन का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही, पार्लियामेंट की तरफ से साल 2016 में पास किए गए आधार कानून को भी चुनौती दी गई है जिसमें किसी भी सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए आधार को अनिवार्य करने का प्रावधान किया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply