Site icon Yashbharat.com

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के फॉर्म अब 22 तक जमा हो सकेंगे

17 city 6

जबलपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए फॉर्म जमा करने की तिथि आगे बढ़ाई है। अब विद्यार्थी 22 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे। पहले 16 नवंबर ही अंतिम तिथि थी। जो विद्यार्थी किसी कारण से 22 नवंबर तक भी फॉर्म नहीं भर सकेंगे, वे 30 नवंबर तक 1 हजार रुपए तथा 7 दिसंबर तक 2 हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद 14 दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म जमा करने पर 5 हजार रुपए विलंब शुल्क भरना पड़ेगा। विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क के रूप में 150 रुपए प्रति विषय और 250 रुपए माइग्रेशन सर्टिफिकेट की फीस ली जा रही है।
त्रुटि सुधार का आखिरी मौका
बोर्ड परीक्षा का प्रमाणपत्र विद्यार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस वजह से इन परीक्षाओं के फॉर्म जमा करने से पहले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को काफी सावधानी रखना चाहिए। जानकारों के अनुसार फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि विद्यार्थी के नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग में किसी तरह की त्रुटि नहीं हो। स्कूल द्वारा जो परीक्षा फॉर्म भरवाया जाता है, उसमें माता-पिता व विद्यार्थी के हस्ताक्षर होते हैं। विद्यार्थी के बोर्ड परीक्षा फॉर्म में यदि त्रुटि सुधार करवाना हो तो यह आखिरी मौका है। इस वजह से बोर्ड परीक्षा के फॉर्म को भरते समय सावधानी रखना चाहिए।

Exit mobile version