Site icon Yashbharat.com

सीएम शिवराज ने कटंगी में कहा-दिग्गी शासन में डिब्बी में खो गया था मध्यप्रदेश

IMG 20181116 WA0014

जबलपुर/पाटन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले की पाटन विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अजय विश्नोई के पक्ष में जनसभा की।
IMG 20181116 WA0016
मुख्यमंत्री ने यहां भी कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला। सीएम शिवराज सिंह ने यहां से प्रत्याशी अजय विश्नोई के लिए आशीर्वाद मांगते कहा कि जैसे अंगूठी में नगीना फिट है वैसे ही पाटन कटंगी में अजय विश्नोई फिट है।

गौरतलब है कि चुनाव के पहले से पाटन विधानसभा से चुनाव न लड़ने की इच्छा अजय विश्नोई ने जाहिर कर दी थी बावजूद विश्नोई को भाजपा ने पाटन से अपना प्रत्याशी घोषित किया।

बीते 2013 में अजय विश्नोई के चुनाव हारने के चलते इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार अजय विश्नोई को चुनाव जीताने को लेकर आरएसएस सहित पार्टी ने भी अपनी ताकत लगा दी है।

पाटन विधानसभा के कटंगी में जनसभा करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि पहले जब दिग्विजयसिंह की सरकार थी तो कभी कभार ही बिजली नसीब होती थी यही वजह है कि उन पर ये कहावत ठीक बैठती है कि जब तक रहेगा दिग्गी तब तक घरों में जलती रहेगी डिब्बी। सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय कांग्रेसीयों को हमारे ऊपर जमकर गुस्सा आ रहा है। हम गरीबो के कच्चे मकानों को तोड़कर पक्का कर रहे है तो कांग्रेस को गुस्सा आ रहा है।

Exit mobile version