मध्यप्रदेश

सिंध नदी में एक ही परिवार के 05 लोगो की डूबने से मौत

भिण्ड। अमायन थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम इंदुर्खी मे सिंध नदी पुल के नीचे करीब 11:00 बजे नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 05 लोगो की डूबने से मौत,मृतको मे 03 लड़कियों 01 लड़का सहित 01 पुरुष बताया गया है,मृतको के नाम वारिस उम्र 40 वर्ष,आमिर उम्र 18 वर्ष, महरून उम्र 15 वर्ष, जास्मीन उम्र 14 वर्ष एवं खुशबू उम्र 15 वर्ष सभी निवासी ग्राम अमायन सभी मृतक ग्राम ऊमरी मे शादी समारोह से लौटते समय इंदुर्खी पुल के पास नहाने गए थे,नदी से पांचों शव निकाले गए, पुलिस कार्यवाही जारी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply