सागर के पास फांसी पर झूलते मिले पति पत्नी के शव

सागर. Sagar Crime News। सागर जिले के बहरोल थाना क्षेत्र के पिड़रुआ गांव में पति-पत्नी ने सुबह पांच बजे अलग-अलग कमरों में फांसी लगा ली है। पति के पास सुसाइट नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक पिड़रुआ गांव निवासी नीलेश अहिरवार व उनकी पत्नी रेवती अहिरवार ने सुबह पांच के करीब अपने घर में ही फांसी लगा ली। पति के शव दो मंजिला मकान के ऊपर वाले कमरे में फंदे से लटक रहा था। वहीं पत्नी का शव नीचे वाले कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। स्वजनों ने दोनों के शवों को फंदे से लटकता देखा तो इसकी जानकारी गांववालों को दी। जिसके बाद मौके पर बहरोल थाना पुलिस पहुंची है, जहां मामले की जांच की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक नीलेश की शादी दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के पिपरोला गांव में हुई थी। उसकी पत्नी रेवती लंबे समय से अपने गांव में मायके में ही रह रही थी। वहीं रेवती के दो बेटे एक पांच साल व एक सात साल अपने पिता के साथ ही पिड़रुआ में रह रहे थे। रेवती कुछ दिन पहले ही अपने मायके से पिड़रुआ आई थी। इस बीच पति व पत्नी ने फांसी लगा ली। गांववालों के मुताबिक नीलेश के जैकेट से सुसाइट नोट भी मिला है।
वहीं उसके द्वारा एक वीडियों भी बनाया है। पति-पत्नी की मौत के बाद दोनों ही पक्ष के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंची बहरोल थाना प्रभारी बबीता चौधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही फांसी लगाए जाने का कारण पता चल सकेगा।








