Site icon Yashbharat.com

सांसद सावित्री बाई फुले बोलीं- मेरा इस्तीफा BJP के लिए ताबूत की कील

savitri bai phule

लखनऊ। सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा कि बहुजन समाज के दुश्मनों को जवाब देने के लिए वह किसी भी हद तक जाएंगी. बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा है कि उनका इस्तीफा बीजेपी के लिए ताबूत की कील साबित होगा. उन्होंने कहा कि में बहुजन व दलित की आवाज को दबाया जा रहा है. सावित्री बाई फुले ने कहा कि वे दल का तलवा चाटने नहीं आई हैं. मैं आरक्षण को बचाने व दलित अधिकार के संघर्ष के लिए आई हूं. मेरे लिए आरक्षण महत्वपूर्ण है. आरक्षण बरकरार रहेगा तो सांसद बनने से कोई नहीं रोक सकता।

राजधानी लखनऊ में मीडिया से बातचीत में सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा कि बहुजन समाज के दुश्मनों को जवाब देने के लिए वह किसी भी हद तक जाएंगी. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार, डॉ आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बदलने और दलितों व पिछड़ों को मिल रहे आरक्षण को खत्म करने का तानाबाना बन चुकी है।

सावित्री बाई फुले ने कहा, “मेरा इस्तीफा बीजेपी के ताबूत की कील साबित होगा. जब से मैं चुनाव जीती हूं तभी से मेरी आवाज को पार्टी में दबाने की कोशिश की जा रही है. दिल्ली में संविधान की प्रतियां जलायी गयीं. देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सो में बाबा साहब की प्रतिमाएं तोड़ी गईं, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की. लोकसभा में आवाज उठाई तो आवाज को दबा दिया गया. बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस के दिन बाबरी मस्जिद तोड़ी गई. सरकार इस दिन जश्न मना रही है।”

उन्होंने कहा कि वे कई साल से संविधान में दिए गए आरक्षण को संपूर्ण रूप से लागू करवाने के लिए संघर्षरत हैं. लेकिन अभी तक न तो संविधान को पूरी तरह लागू किया गया है और न ही आरक्षण का कोटा भरा गया है. उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार ने उनकी मांग को ठुकरा दिया. इसी कारण बहुजन समाज को वाजिब लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Exit mobile version