सांसद बदरुद्दीन ने सुषमा को दिया धन्यवाद फिर क्या हुआ जनिये..
नई दिल्ली: ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने संयुक्त राष्ट्र में यरुशलम के मुद्दे पर अमेरिका और इजराइल के खिलाफ वोट देने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। अजमल के ट्वीट के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उन्हें जवाब में कहा कि शुक्रिया आप हमारे लिए वोट दीजिएगा।
Thanks Government of India for voting in the UN against US decision of Jerusalem as Israel’s capital.@SushmaSwaraj
इस पर अजमल ने कहा कि वह कभी भी सत्तारुढ़ दल का साथ नहीं दे सकते है। उनका भाजपा में आने का सवाल ही नहीं उठता है। अजमल ने कहा कि ‘मैडम, हमारा वोट हमेशा भारत के लिए है, जिस दिन भाजपा बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदाय के बीच अंतर करना छोड़ देगी, उस दिन मेरा वोट आपके लिए होगा।’ Thank you Ajmal Sahib. Now you vote for us. https://t.co/OsQPv4PNDe
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यरुशलम को इजराइल की राजधानी घोषित कर दिया था। ट्रंप के इस फैसले का दुनियाभर में काफी विरोध हुआ था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दुनियाभर के राष्ट्रों की वोटिंग कराई थी। ट्रंप ने दुनिया भर के राष्ट्र को कहा था कि अगर वह उनके पक्ष में वोट नहीं करेंगे तो अमेरिका उनको देने वाली सहायता में कटौती करेगा। हालांकि ट्रंप की धमकी का कोई असर नहीं हुआ था। सिर्फ 9 राष्ट्र ने अमेरिका के पक्ष में वोट किया था जबकि भारत सहित 128 देशों ने अमेरिका के फैसले के खिलाफ वोट किया।
Our vote is always for India, Madam. The day BJP does not differentiate between Majority and Minority community, our vote will be for you. https://t.co/yLoEoCazqD