jabalpur
सराफा व्यवसाई के कर्मचारी से लूट के आरोपी निकले कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर । माढोताल थाना में आज उस वक्त हड़कंप की निर्मित हो गई जब लूट के मामले के दो आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाए गए l
उल्लेखनीय है कि 16 अगस्त को सर्राफा व्यवसाई के कर्मचारी के साथ खजरी खिरिया बाईपास अज्ञात आरोपियों द्वारा लूट की गई थी ।
आरोपियों ने कर्मचारी के पास रखे बैग में सोने एवं चांदी के जेवर मोबाइल फोन जेब में रखे ₹2000 की लूट की गई थी जिसकी रिपोर्ट म थाने में दर्ज कराई गई थी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लूट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनका कोरोनावायरस टेस्ट भी कराया गया जिनमें से दो व्यक्तियों की रिपोर्ट आज पॉजीटिव पाई l
थाने में मचा हड़कंप
लूट के आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद थाने में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई वरिष्ठ अधिकारियों ने थाने में पदस्थ स्टॉक को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया है।








