मध्यप्रदेश

सरकारी मशीनरी करवा रही CM की जनआशीर्वाद यात्रा-दिग्विजय सिंह

भोपाल। मध्य प्रदेश में गुटबाजी में बिखरी प्रदेश कांग्रेस को एक सूत्र में बांधने का जिम्मा उठाए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि एकता यात्रा का परिणाम चुनाव में दिखेगा. जबलपुर में दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि CM की जनआशीर्वाद यात्रा सरकारी मशीनरी करवा रही है.

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने जबलपुर की सारी 8 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की. उन्होंने गुटों में बंटे कांग्रेसियों को एक सूत्र में बांधने के लिए उनके साथ चर्चा की. वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि 5 तारीख को एकता यात्रा के माध्यम से विशाल भोज का भी आयोजन किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि इस भोज में 8 विधानसभाओं के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ दिग्विजय सिंह भी पंगत में बैठकर भोजन करेंगे. महाकौशल क्षेत्र में दिग्विजय सिंह की एकता यात्रा का यह पहला आगमन है.

हर विधानसभा क्षेत्र से करीब एक दर्जन से ज्यादा दावेदार भी सामने आ रहे हैं. अब उनके बीच समन्वय किस तरीके से बैठेगा, इसका फार्मूला क्या दिग्विजय सिंह के पास है यह आगामी दिनों में पता चल जाएगा.

Leave a Reply

Back to top button