समीर ने उगाही के लिए आर्यन को किया किडनैप, प्राइवेट आर्मी होगी बेनकाब, समीर पर फिर फूटा मलिक का ओराप बम

20211025 164823
महाराष्ट्र में नवाब मलिक और समीर वानखेड़े के बीच की तकरार लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब शनिवार को नवाब मलिक ने समीर को ‘दाऊद’ वानखेड़े संबोधित कर आरोप लगाया कि समीर दाऊद वानखेड़े ने आर्यन खान को किडनैप किया था और फिरौती मांगी थी। उन्होंने दावा किया कि इस मामले की जांच एक खास एसआईटी करेगी जिसे महाराष्ट्र सरकार ने बनाया है और केंद्र सरकार की एसआईटी भी इसमें शामिल होगी। नवाब मलिक ने कहा कि अब यह देखना होगा कि कौन तह तक जाकर इस काले कारनामे की असलियत को सामने लाता है और उसे और उसकी नापाक निजी सेना को बेनकाब करता है।

नवाब मलिक ने ट्वीट कर कहा कि मैंने एसआईटी बनाने की मांग की थी, पर अब दो एसआईटी बनाई गई है। एक टीम केंद्र सरकार की तरफ से बनाई गई है, जबिक दूसरी राज्य सरकार ने बनाई है। अब देखना यह है कि कौन सबसे पहले मामले की तह तक जाकर असलियत को सामने लाता है और उसे और नापाक आर्मी का पर्दाफाश करता है।