Monday, April 20, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

सतना : बंद कमरे में महिला की मिली लाश, 3 साल का बेटा गायब

सतना। सतना में एक बंद कमरे से महिला की लाश मिली है। लाश शहर के टिकुरिया टोला इलाके में मिली है। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था और लाश तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। मृतका का नाम रानी पति नामदेव बताया जा रहा है। 33 साल की रानी नामदेव कोलगंवा की निवासी थी और शिवकुमार सिंह के मकान में किराए से रहती थी।

murder%20two

मकान में मृतका अपने पति और तीन साल के पुत्र के साथ रहती थी, जो 2 मई के बाद से गायब बताया जा रहा है। कोलगंवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। एस पी राजेश हिंगणकर मामले की जांच पड़ताल में लगे हुए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply