Site icon Yashbharat.com

सट्टे के 25 हजार नहीं देने पर युवकों ने आशीष को उतारा था मौत के घाट, सभी गिरफ्तार

murder

murder

कटनी। थाना एनकेजे के पाठक कालोनी अंतर्गत हुई अंधी हत्या का पुलिस ने किया खुलासा दिनांक 12/03/21 को हिरवारा निवासी आशीष वर्मन पिता धनीराम वर्मन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू मार देने से अस्पताल ले जाते समय मृत हो जाने की सूचना पर थाना एनकेजे में अप.क .120 / 21 धारा 302 ताहि का पंजीबद्ध किया जाकर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी से निर्देशन प्राप्त कर  अति . पुलिस अधीक्षक महोदय संदीप मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय शशिकांत शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवारी विजय विश्वकर्मा, थाना प्रभारी कुठला विपिन सिंह, थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे , निरी, रमेश कौरव, उप निरीक्षक उदयभान मिश्रा, उनि सिहार्थ राय, उनि अंकित मिश्रा , उनि अशोक उपाध्याय, सायबर सेल प्रभारी उनि नीरज दुबे एवं थाना प्रभारी एनकेजे निरी मनीष सोनी के नेतृत्व में विभिन्न टीमें आरोपियों की धरपकड हेतु बनाई गई। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश पतासाजी की गई जो 1. अमन ठाकुर पिता भगवान सिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी आदर्श चौक बजरिया एनकेजे कटनी, शुभम सोनी पिता प्रेमबहादुर सोनी उम 25 वर्ष निवासी आर बी 1 293 / एफ डीजल कालोनी एनकेजे कटनी को अपराध में संलिप्तता पाये जाने पर पूछताछ करने पर दोनों ने जुर्म स्वीकार किया एवं सट्टे के 25 हजार रूपये न देने के कारण इन लोगों ने हत्या करना बताया।

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं स्कूटी जप्त की गई। आरोपियों के विरूद्ध घटना के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर जेआर पर पेश किया गया , इस कार्यवाही में उप निरीक्षक अंकिता तिवारी,  सउनि दिनेश सिंह बघेल,  सउनि दिनेश करोसिया,  सउनि कप्तान सिंह,  सउनि दयाराम वर्मन प्र.आर. 179 ताहिरखान , आर .278 आरिफ हसैन , आर .546 अजय प्रताप सिंह , आर .643 चंद्रेश सिंह , आर .70 दीपक तिवारी , आर .130 शशिकांत करोसिया , म.आर .677 वंदना , सायबर सेल आर . प्रशांत विश्वकर्मा , आर . सतेन्द्र एवं सउनि दुर्गेश तिवारी , प्र.आर. मनोज कुडापे , लालजी यादव आर . रामेश्वर , गणेश दत्त रहे , जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपरोक्त टीम के उत्साहवर्धन हेतु ईनाम की घोषणा की गई है । .

Exit mobile version