jabalpur

संबित पात्रा आज जबलपुर पहुंचे, पत्रकारों से की चर्चा

जबलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा आज जबलपुर पहुंचे इस मौके पर उन्होनें ने राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर झूठ, फरेब और भ्रम की राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। जबलपुर आगमन पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए पात्रा ने देसौ के सीईओ द्वारा एएनआई को दिए गए इंटरव्यू का हवाला देते हुए कहा कि इस इंटरव्यू से राहुल गांधी का झूठ पकडा गया है। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के वचन पत्र में भ्रष्टाचार मुक्त करने की बात कही गई है जबकि नेशनल हैराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी खुद जमानत पर हैं और जल्द ही जेल जाने वाले हैं।पात्रा ने रीवा के एक कांग्रेस नेता सुंदर लाल तिवारी द्वारा आरएसएस को आतंकी संगठन बताए जाने पर कडा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीयत ही ऐसी है कि वो नक्सलियों और आतंकवादियों को क्रांतिकारी बताती है और संघ के लोगों को आतंकवादी करार देती है। उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती दी कि यदि उनमें हिम्मत है तो संघ पर प्रतिबंध लगाकर दिखाएं।पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर ही सवाल खडे कर दिए थे और आज वे ही लोग जनेउ घारण कर खुद को हिंदूओ का हितैषी बता रहे हैं। उन्होंने दावा कि अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भाजपा की ही सरकार करेगी और वो भी संवैधानिक और लोकतांत्रिक ढंग से।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि प्रदेेश में शिवराज सिंह की सरकार प्रदेश को समृद्धि के रास्ते पर ले आई है और जनता इसे भलीभांति जानती है इसलिए चैथी बार भी जनता भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

Leave a Reply

Back to top button