श्रीनगर के पंथा चौक में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला, मुठभेड़ जारी, पूरे इलाके को घेरा गया

yashbharatnews

श्रीनगर। सुरक्षा बलों की कार्रवाई से बौखलाए आतंकियों ने श्रीनगर के पंथा चौक (Pantha Chowk, Srinagar) पर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त नाके पर गोलीबारी की है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। कश्मीर जोन की पुलिस (Kashmir Zone Police) ने बताया कि क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया तो आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर दोबारा गोलीबारी की। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है। विस्‍तृत ब्‍यौरे का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें-  गरोठ उज्जैन फोरलेन हादसा: दूधाखेड़ी माताजी दर्शन कर लौट रहे परिवार की बाइक को ट्रक ने रौंदा, गर्भवती महिला सहित 2 की मौत; पिपलियामंडी में विवाद