श्रीदेवी से कॉम्प‍िटीशन पर माधुरी दीक्ष‍ित ने कुछ यूं दिया जवाब

2018 6image 19 53 244572000 0e8e90be 2b59 11e8 873 ll

मुंबईः बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित का कहना है कि श्रीदेवी के साथ उनकी कंपटीशन नहीं रही थी। 80 और 90 के दशक में श्रीदेवी और माधुरी चोटी की अभिनेत्रियों में शुमार की जाती थी। माधुरी ने कहा कि वे इस तरह नहीं देखतीं कि वे एक समय में श्रीदेवी के समानांतर खड़ी हो गई थीं।

माधुरी ने कहा, श्रीदेवी मुझसे पहले फिल्मों में आ चुकी थीं। उन्होंने हिन्दी एवं साउथ की हर भाषा में फिल्में की हैं। मैं ऐसा नहीं सोचती कि कोई पैरलल खड़ा है। मैं सिर्फ अपने रोल को एंजॉय करती थीं। मेरी फिल्में भी सफल हो रही थीं। माधुरी ने फिल्म कलंक को साइन किया है, जिसे श्रीदेवी करने वाली थीं।

माधुरी ने कहा, ये काफी दुखद है। मैं उन्हें बहुत अच्छी से नहीं जानती थी, क्योंकि हम दिन में तीन-तीन शिफ्ट करते थे। लेकिन दोनों का प्रिजेंस रहा। हम प्रेस में दोनों के कॉम्पीटीशन के बारे में पढ़ते रहते थे। ये काफी दुखद हैं कि वे इतनी कम उम्र में हमारे बीच नहीं रहीं।

Exit mobile version