‘चक दे- इंडिया’ की ‘गुंजन’ अब जी रही हैं बिल्कुल अलग जिंदगी: बॉलीवुड छोड़ कॉर्पोरेट में बनाया मुकाम, बनीं सिंगल मदर

‘चक दे- इंडिया’ की ‘गुंजन’ अब जी रही हैं बिल्कुल अलग जिंदगी: बॉलीवुड छोड़ कॉर्पोरेट में बनाया मुकाम, बनीं सिंगल मदर

एंटरटेनमेंट डेस्क: साल 2007 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ ने भारतीय सिनेमा को कई ऐसी प्रतिभावान अभिनेत्रियां दीं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। इन्हीं में से एक किरदार था आंध्र प्रदेश की हॉकी खिलाड़ी गुंजन लखानी का, जिसे अभिनेत्री शुभी मेहता ने बखूबी निभाया था।

स्क्रीन पर अपनी ऊर्जा और आत्मविश्वास से छाप छोड़ने वाली शुभी को भले ही इस फिल्म से काफी पहचान मिली, लेकिन आज उनकी दुनिया बॉलीवुड की चकाचौंध से बिल्कुल अलग है। ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहकर शुभी अब कॉर्पोरेट जगत में सफल पारी खेल रही हैं और एक प्राउड सिंगल मदर के रूप में आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं।

 ‘रोडीज’ से शाहरुख खान की फिल्म तक का सफर

बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में आने से पहले शुभी चर्चित रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज (सीजन 3)’ का हिस्सा रह चुकी थीं। इसके दो साल बाद ही उन्हें शाहरुख खान के साथ ‘चक दे! इंडिया’ जैसी ऐतिहासिक फिल्म में काम करने का मौका मिला।

 ग्लैमर छोड़ कॉर्पोरेट में कदम और व्यक्तिगत संघर्ष

फिल्मों के बाद शुभी ने एक साहसिक फैसला लेते हुए शोबिज की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और ‘ओला’ (Ola) जैसी नामी कंपनी में कॉर्पोरेट करियर की शुरुआत की।

 बेटे ‘वेद’ को लिया गोद, बनीं आत्मनिर्भर सिंगल मदर

शुभी अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि फिल्म की सफलता से ज्यादा अपने बेटे ‘वेद’ को गोद लेने को मानती हैं।

अब पूरी तरह बदल गया है लुक

शुभी मेहता के लुक की बात करें तो अब वे काफी बदल चुकी हैं। बिना किसी मेकअप, सफेद बालों और बिल्कुल सादे कपड़ों में उनका नेचुरल अंदाज देखने को मिलता है। हाल ही में उनकी एक इंस्टाग्राम रील काफी वायरल हुई, जिसमें वह ‘चक दे! इंडिया’ की अपनी सह-कलाकारों के साथ एक ट्रेंड क्रिएट करती नजर आ रही हैं।

Exit mobile version