Monday, May 25, 2026
Latest:
katni

शीतलहर के चलते कटनी कलेक्टर ने 01 एवं 2 जनवरी को किया स्कूलों में अवकाश घोषित, आठवीं कक्षा तक होगा लागू

कटनी। बढ़ती शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने जिले की समस्त शासकीय अशासकीय शालाओं में कल एक जनवरी एवं 2 जनवरी को कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के लिए अवकास घोषित किया है। माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक कक्षाएं सुबह 10.30 के बाद लगेंगी। इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अवकाश केवल विधार्थियों पर लागू होगा। गौरतलब है कि पूरे प्रदेश की तरह कटनी जिला भी शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन ठंड बढ़ने के साथ बारिश की संभावना जताई है। लिहाजा कटनी कलेक्टर ने तदाशय के आदेश जारी किए हैं।
देखें आदेश
IMG 20191231 WA0020

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply