बस की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत बहोरीबंद के सिद्ध बाबा क़ी घटना
बहोरीबंद। बहोरीबंद थाना क्षेत्र में सिद्ध बाबा के पास मंगलवार को बस की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेश पिता भागवत, उम्र 48 वर्ष, निवासी जमुनिया, बहोरीबंद के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश बाइक से सिद्ध बाबा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बस से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि नरेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बहोरीबंद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहोरीबंद अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


















