katniमध्यप्रदेश

जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने निगम अमला मुस्तैद, नागरिकों का मिल रहा सकारात्मक प्रतिसाद,बकायेदार 5 बड़े उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदित

जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने निगम अमला मुस्तैद, नागरिकों का मिल रहा सकारात्मक प्रतिसाद,बकायेदार 5 बड़े उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदि

 

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा जलकर के बकायेदार उपभोक्ताओं को जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत बकाया जलकर की कुल राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि की छूट प्रदान की जा रही है। योजना को नागरिकों का सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है।

 

योजना से नगर के अधिक से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना से लाभान्वित करने के लिए निगम का वसूली अमला मंगलवार को सक्रियता के साथ बकायेदारों से घर-घर संपर्क कर रहा है। इसके अतिरिक्त सुभाष चौक में आयोजित शिविर सहित निगम एवं जोन कार्यालय के माध्यम से उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देकर बकाया राशि जमा करने के लिए प्रेरित कर योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।

 

निगम प्रशासन द्वारा योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित समय-सीमा का ध्यान रखते हुए बकायेदारों से शीघ्र राशि जमा करने की अपील की जा रही है। वहीं, लंबे समय से बकाया जलकर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को राशि जमा करने के लिए सूचित किया जा रहा है। इसके बावजूद मंगलवार

दोपहर 2:30 बजे तक बकाया राशि जमा नहीं करने वाले 5 बड़े उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

 

निगम प्रशासन ने जलकर के समस्त बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में योजना का लाभ लेकर अपने बकाया जलकर का भुगतान करें और शेष राशि में मिलने वाली 50 प्रतिशत छूट का लाभ उठाएं।

Back to top button