Wednesday, May 27, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

शिवसेना नेता शैलेश निमसे की हत्‍या के आरोप में पत्‍नी हिरासत में

नेशनल डेस्‍क। भिवंडी तालुका के देवचोले स्थित जंगल में शहापुर शिवसेना उपतालुका प्रमुख शैलेश नामदेव निमसे (45) की हत्‍या  की गुत्‍थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है. पुलिस ने हत्‍या के आरोप में शैलेश नामदेव की पत्‍नी को हिरासत में लिया. पुलिस को शक है कि शैलेश की पत्‍नी ने सुपारी देकर पति की हत्‍या कराई है.

ठाणे पुलिस का कहना है कि शैलेश नामदेव निमसे का किसी और महिला के साथ भी संबंध थे. इसी  वजह से वो हमेशा अपनी पत्‍नी को तलाक और प्रॉपर्टी के लिए बेदखल करने की धमकी देते थे. प्रॉपर्टी से बेदखल होने के डर से पत्‍नी ने अपने पति की हत्‍या की सुपारी दे डाली. आज ही शिवसेना अध्यक्ष उद्दव ठाकरे ने शिवसेना नेताओं की लगातार हत्याओं को लेकर बीजेपी सरकार पर सवाल खड़े किए थे.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply