Site icon Yashbharat.com

शिवराज ने विश्वास मत जीता, फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं पहुंचा

IMG 20200323 WA0046

भोपाल. शिवराज सिंह ने विश्‍वास मत हासिल कर लिया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सोमवार देर रात विधानसभा की कार्यसूची जारी की गई थी। इसमें कहा गया था कि मंगलवार को शिवराज विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे। मंगलवार सुबह विधानसभा का सत्र शुरू हो गए। शिवराज के प्रस्ताव पेश करने से पहले स्पीकर एनपी प्रजापति ने इस्तीफा दे दिया। वर्तमान में सदन में विधायकों की संख्या 206 है। बहुमत साबित करने के लिए भाजपा को 104 वोटाें की जरूरत है, जबकि उसके पास 107 विधायक हैं। इस बीच विश्‍वास मत पेश हुआ कांग्रेस का कोई भी विधायक नहीं पहुंचा और शिवराज सरकार ने विश्‍वास मत हासिल कर लिया।
स्पीकर एनपी प्रजापति ने इस्तीफा डिप्टी स्पीकर हिना कांवरे को सौंपा। विधानसभा सचिवालय के मुताबिक, विधानसभा सत्र 27 मार्च तक चलेगा। 25 मार्च को गुड़ी पड़वा का अवकाश रहेगा। 26 मार्च को सरकार लेखानुदान पेश करेगी। इसी दौरान नए स्पीकर का भी चुनाव हो सकता है। 27 मार्च को लेखानुदान प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया जाएगा।

Exit mobile version