Site icon Yashbharat.com

शाह देंगे नए प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह को मजबूत करने का संदेश, मंत्रियों से संवाद नहीं

amit shah relly 30 03 2018

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भोपाल में प्रदेशभर से आए पांच हजार कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए कमर कसने का कहेंगे ही, साथ में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का सीधा संदेश भी देंगे। इसी मकसद को लेकर मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं को बैठक में बुलाया गया है। शाह के दौरे का एक मकसद प्रदेशाध्यक्ष के रूप में राकेश सिंह को मजबूती प्रदान करना भी है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में पहली बार 5 हजार लोगों की ऐसी जंबो बैठक आयेजित की है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान को कार्यकाल खत्म होने से 9 महीने पहले हटाए जाने के बाद राकेश सिंह को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी गई है। सिंह को भाजपाध्यक्ष अमित शाह का करीबी माना जाता है। यही वजह है शाह ने कर्नाटक चुनाव में भारी व्यस्तता के बाद प्रदेश दौरे का कार्यक्रम बनाया है।

नहीं हो पाएगी मंत्रियों के साथ बैठक

अमित शाह ने भोपाल प्रवास के दौरान अगस्त में मंत्रियों को कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और संवाद बढ़ाने का निर्देश दिया था। प्रभार के जिले में दौरे कर कार्यकर्ताओं को तवज्जो दिए जाने के निर्देश का किसी भी मंत्री ने पालन नहीं किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात पर मंत्रियों को बुलाकर नाराजगी भी जाहिर की थी। साथ ही यह भी कहा था कि वे शाह के सवाल का जवाब देने तैयार रहें। पर अब छोटे कार्यक्रम के कारण मंत्रियों के साथ

शाह का संवाद नहीं हो पाएगा।

Exit mobile version