jabalpur

जबलपुर में खाद्यान्न नहीं मिलने की समस्या का निराकरण करेंगे ये अधिकारी, मोबाइल नंबर जारी

जबलपुर। शासकीय उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न नहीं मिलने पर संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर समस्या का निराकरण करायें । कलेक्ट्रेट कार्यालय के खाद्य शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्षेत्रवार आपूर्ति अधिकारियों को क्षेत्रीय अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है ।

इस क्रम में अनुविभाग जबलपुर ग्रामीण, तहसील पनागर और अनुविभाग गोरखपुर शहर के लिए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संजीव अग्रवाल (9425655933), अनुविभाग रांझी शहर व अनुविभाग सिहोरा एवं मझौली के लिए क्षेत्रीय अधिकारी का दायित्व कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मीनाक्षी दुबे (9755471912) तथा अनुविभाग पाटन के लिए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी वसुंधरा पेन्ड्रो (8226067849) और अनुविभाग कुंडम के लिए क्षेत्रीय अधिकारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मीताली मेहरा (9907669646) तथा तहसील शहपुरा के लिए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सिद्धार्थ राय (9584319092) को क्षेत्रीय अधिकारी बनाया गया है।
इसी प्रकार छावनी परिषद शहर के लिए क्षेत्रीय अधिकारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रोशनी पांडेय (7999594452) और अनुविभाग गोहलपुर एवं ओमती शहर के लिए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पल्लवी जैन (7509402213) तथा अनुविभाग कोतवाली शहर के लिए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुचिता दुबे (8349506770) एवं खाद्य कार्यालय जबलपुर में क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नीलम उपाध्याय (9893657585) को बनाया गया है।

 नागरिकों की उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न से संबंधित समस्याओं का निराकरण क्षेत्रीय अधिकारियों से संपर्क कर कराया जा सकता हैं ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम