…तो कलेक्टर-एसपी को भी होना चाहिए कोरंटाइन?

Anti Virus Mask

नरसिंहपुर यशभारत । मेडिकल कॉलेज से फरार इंदौर के कोरोना संक्रमित जावेद खान की जब तेंदूखेड़ा की मदनपुर चेकपोस्ट पर गिरफ्तारी हुई थी, तब मौके पर सबसे पहले पहुंचने वालों में तहसीलदार पंकज मिश्रा भी थे। जिन्हें गढ़ा सीएसपी रोहित केशवानी के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद 12 लोगों के साथ कोरंटाइन किया गया है। जबकि इसके कुछ घंटे पहले ही वे कलेक्ट्रेट में एसपी-कलेक्टर के साथ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में साथ मौजूद थे। ऐसे में क्या कलेक्टर-एसपी को भी कोरंटाइन होना चाहिए या नहीं, यह बड़ा सवाल है।

इसे भी पढ़ें-  जबलपुर: मोतियाबिंद ऑपरेशन के क्लेम में बीमा कंपनी ने की अवैध कटौती, उपभोक्ता आयोग ने ठोका जुर्माना; 6 हजार ब्याज व हर्जाना देने का आदेश