शादी से 24 घंटे पहले भाई ने बहन को मार दी गोली, ये था कारण

लखनऊ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आय़ा है. यहां पर एक शख्स ने अपनी बहन को उसकी शादी से ठीक 24 घंटे पहले गोली मार दी. बताया जा रहा है कि वह बहन के कथित प्रेम संबंध से नाराज था. यह घटना स्थानीय इस्लामाबाद क्षेत्र के सराय गेट थाना क्षेत्र की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लड़की का संबंध उसकी बहन के देवर से था. इसके बाद लड़की की शादी किसी और से तय हो गई. इस पर प्रेमी नाराज हो गया और उन दोनों की कुछ निजी तस्वीरें इंटरनेट पर डाल दिया. तस्वीरें देख उसका भाई आग-बबूला हो गया और उसने बहन को गोली मार दी.

इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि दीदी के देवर से पीड़िता का संबंध चार साल पुराना था. उसका प्रेमी कासिम बुलंदशहर का रहने वाला था. फिर जब परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने कासिम से कहा कि वह लड़की से शादी कर ले.

 

लेकिन, कासिम ने अचानक शादी से मना कर दिया. इसके बाद लड़की की शादी मेरठ में ही तय कर दी गई. सोमवार को शादी थी और शनिवार की शाम लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें नेट पर आ गईं. यह देख भाई आपे से बाहर आ गया और उसने बहन को घर पर ही गोली मार दी.

पूरे जश्न का माहौल मातम में बदल गया. इस मौके पर कई सारे रिश्तेदार घर पर आए हुए थे और सभी अपनी-अपनी तैयारी में लगे थे. शादी की रस्मों से लेकर दावत तक की तैयारी चल रही थी. लेकिन, अचानक यह घटना हो गई. पहले तो किसी को कुछ समझ ही नहीं आय़ा लेकिन फिर धीरे-धीरे सारी बातें पता चलीं.

Exit mobile version