Site icon Yashbharat.com

शादी से पहले अपने मंगेतर से करती थी बात, दोनों की मारकर हत्या

6a00e54ee06170883401bb087cfc05970d

सिंध। पाकिस्तान में झूठी शान के लिए हत्या करने की एक ताजा घटना सामने आई है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक लड़की और उसके मंगेतर को आपस में बातचीत करते देख कथित रूप से लड़की के मामा ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। घोटकी कस्बे के नयी-वही गांव में नजीरान नाम की लड़की अपने होने वाले पति शाहिद के साथ बातचीत कर रही थी, तभी उसके मामा ने उन दोनों को देख लिया। एक्सप्रेस न्यूज के मुताबिक, उसका मामा उन्हें देखते ही आग बबूला हो गया और उन दोनों पर गोलियां चला दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं और यह झूठी शान के लिए होने वाली हत्या का मामला है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पाकिस्तान में एक युगल किशोर की उनके परिवारों के सदस्यों ने एक कबायली परिषद के आदेश पर बिजली का करंट देकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी। देश में झूठी शान के नाम पर होने वाली ये एक और घटना थी। पुलिस अधिकारी अमानुल्ला मारवात ने बताया था कि अधिकारियों ने कराची के इब्राहिम हैदरी इलाके से 16 वर्षीय लड़की और उसके 18 वर्षीय प्रेमी के शव को कब्र से खोदकर निकाला। इसके बाद उन्होंने शवों का पोस्टर्माटम कराया था। इसमें यह बात निकलकर सामने आई थी कि बिजली का करंट देकर दोनों की हत्या की गई थी।

Exit mobile version