Saturday, May 16, 2026
Latest:
अंतराष्ट्रीय

इटली में रहने वाली युवती की PAK में परिजनों ने कर दी हत्या

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरात जिले में मंगलवार को ऑनर किलिंग की एक घटना सामने आई। इटली में पली-बढ़ी 26 साल की सना चीमा की उसके पिता, भाई और चाचा ने हत्या कर दी।

परिजनों ने उसकी मौत को दुर्घटना बताकर उसका शव भी दफन कर दिया। लेकिन सोशल मीडिया में मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि सना की हत्या की गई थी।

पुलिस के अनुसार सना के पिता गुलाम मुस्तफा उसकी शादी अपने एक रिश्तेदार से कराना चाहते थे, लेकिन सना इटली में शादी करना चाहती थी। इस बात से नाराज मुस्तफा ने अपने बेटे अदनान मुस्तफा और भाई मजहर इकबाल के साथ सना को मारने की साजिश रची। मौका मिलते ही उन्होंने सना को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस तीनों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। 2016 में ब्रिटिश नागरिक सामिया शाहिद की भी झूठी शान के नाम पर पाकिस्तान में हत्या कर दी गई थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply