Site icon Yashbharat.com

शहडोल में नाबालिग छात्रा को अगवा कर रेप

bhadva ujjain madhya pardesh 11 year girl raped ni24news

जबलपुर। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक नाबालिग (minor girl rape) लड़की की रेप के बाद हत्या (hatya) कर दी गयी। रेप के बाद लड़की की गला दबाकर हत्या की कोशिश की गयी और फिर उसे मरा समझकर आरोपी  झाड़ियों में फेंक कर चला गया था एक दिन बाद पुलिस (police) को वो बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। बुरी तरह ज़ख्मी और गंभीर हालत में लड़की को अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया आरोपी (accussed) के बारे में अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

मध्य प्रदेश के शहडोल में में घिनौनी वारदात छात्रा को अगवा कर रेप किया

ये घटना जैतपुर के कुम्हारी गांव की है। मृतका 11 वीं कक्षा की छात्रा थी। परिवार का कहना है घटना वाले दिन वो मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। जब लड़की देर तक घर नहीं लौटी तब उसकी तलाश शुरू की गयी।परिवार ने पुलिस में सूचना दी और उसके बाद गांव के बाहर उसकी तलाश शुरू हुई। एक दिन बाद लड़की बुरी तरह ज़ख्मी हालत में झाड़ियों में बेहोश पड़ी मिली। अब तक की जांच में जो बात सामने आयी है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मंदिर जाते वक्त रास्ते में किसी अज्ञात युवक ने लड़की को अगवा कर रेप किया और फिर गला दबाकर मारने की कोशिश की। बाद में उसे मरा समझकर झाड़ियों में फेंककर चला गया।
परिवार वाले और पुलिस फौरन उसे लेकर अस्पताल गए। डॉक्टरों ने लड़की को बचाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन वो लगातार बेहोशी की हालत में रही और उसे बचाया नहीं जा सका। बेहोश होने के कारण लड़की के बयान नहीं हो पाए इसलिए आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ के बाद संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।
Exit mobile version