शहडोल में कार और बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत

guna binaguange accident 2018427 10645 27 04 2018

शहडोल। जयसिंहनगर थाना इलाके में करकी के पास देर रात एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक में आग लग गई, इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और कार में सवार 6 लोगों को मामूली चोट आई है। मृतकों के नाम राहुल सिंह निसासी रीवा और नवीन हैं।

ये ब्यौहारी से जयसिंहनगर आ रहे थे। उधर कार डिंडौरी से रीवा जा रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। घटना के बाद कार में सवार लोग भी बुरी तहर घबरा गए थे। बताया जा रहा है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी।

इसे भी पढ़ें-  9,840 हितग्राहियों के खातों में पहुंची 59.04 लाख रुपये की पेंशन राशि,सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को मिल रहा आर्थिक संबल

Leave a Reply