मध्यप्रदेश

शहडोल में कार और बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत

शहडोल। जयसिंहनगर थाना इलाके में करकी के पास देर रात एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक में आग लग गई, इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और कार में सवार 6 लोगों को मामूली चोट आई है। मृतकों के नाम राहुल सिंह निसासी रीवा और नवीन हैं।

ये ब्यौहारी से जयसिंहनगर आ रहे थे। उधर कार डिंडौरी से रीवा जा रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। घटना के बाद कार में सवार लोग भी बुरी तहर घबरा गए थे। बताया जा रहा है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी।

Leave a Reply

Back to top button