छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में मजदूरों को लेकर जाने वाली कृष्णा बस कंपनी क ी बस अनियंत्रित होकर भोर में 5 बजे के आसपास पलट गई। यह घटना जयसिंहनगर थाना अंतर्गत भुरका मोड़ के पास मुख्य मार्ग में हुई है। बताया जा रहा है कि कृष्णा ट्रैवल्स की बस में लगभग 60 से 70 मजदूर बैठाकर ले जाए जा रहे थे। इस घटना में मौके पर ही दो श्रमिकों के मौत हो गई है। अन्य सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जिसमें से एक दर्जन से अधिक यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का हालचाल जानने के लिए कलेक्टर डा.सतेंद्र सिंह जिला अस्पताल पहुंचे थे।
इस तरह हुई बस दुर्घटनाग्रस्तः जानकारी के मुताबिक जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के भुरका मोड़ के पास सुबह 5 बजे के लगभग मजदूर लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दर्जनों घायल हो गए और 2 की मौत हो गई । कुछ घायलों को जयसिंहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जो छह गंभीर थे उनको जिला अस्पताल रिफर किया गया। थाना प्रभारी जयसिंनगर योगेंद्र सिंह परिहार ने घायलों को चाय नाश्ता की भी व्यवस्था कराई।
