Site icon Yashbharat.com

शहडोल की घटना: पुलिस SI ने सर्विस रिवाल्वर से पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ा दिया

Screenshot 20211030 224724 Chrome

शहडोल जिले में पुलिस लाइन के वार्ड नंबर-12 में एक सब इंस्पेक्टर और उसकी पत्नी की बंद कमरे में लाश मिली है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है, मौके पर डीएसपी सोनाली गुप्ता और कोतवाली टीआई मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि एसआई ने पहले पत्नी को गोली मारी और फिर सर्विस रिवॉल्वर से खुद को भी गोली मार दी. एडिशनल एसपी और एसपी भी मौके का मुआयना करने पहुंचे

जानकारी के मुताबिक एसआई हीरा सिंह रीवा जिले के पनवार थाने में पदस्थ थे. हीरा सिंह परस्ते अनूपपुर जिले के खम्हरिया के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर और उसकी पत्नी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर में किराये के मकान में रहते थे. रीवा जिले के पनवार थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर आज सुबह ही वहां से निकले था.वो रीवा से शहडोल में आया था. उनका बेटा ट्यूशन पढ़ने गया था. बेटी टीवी देख रही थी. उसने बेटी को बाहर भेजा .फिर टीवी की आवाज तेज करके सर्विस रिवाल्वर से पहले पत्नी को और फिर खुद को गोली मार ली. घटना के कारण का पता अब तक नहीं लग सका है पुलिस जांच में जुटी हुई है

डीएसपी सोनाली गुप्ता के मुबातिक घटनास्थल सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन से लगे पटेल नगर वार्ड क्रमांक 12 में हुई. हीरासिंह ने खुद को और अपनी पत्नी को एक कमरे में बंद कर लिया था. इसके बाद गोली चलाई थी. शाम 7.30 बजे कमरे का ताला तोड़ा गया. वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

विस्तृत

 सुलझे हुए अधिकारी थे

पुलिस के सूत्रों की मानें तो हीरा सिंह शनिवार को बिना छुटटी के शहडोल चले गए थे। रीवा में थाने के स्टाफ का कहना है कि वे सुलझे हुए पुलिस अधिकारी थे। कोई बड़ी बात रही होगी, इसलिए ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल, शहडोल पुलिस परिजनों व रीवा पुलिस को जानकारी देते हुए मामले की जांच कर रही है।
 

कमरा भीतर से बंद कर लिया था

डीएसपी सोनाली गुप्ता की मानें, तो घटनास्थल सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन से लगे पटेल नगर वार्ड क्रमांक 12 का है। हीरासिंह खुद को और अपनी पत्नी को एक कमरे में बंद कर​​ लिया था। इसके बाद गोली चलाई थी। कोतवाली थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ला की मौजूदगी में शाम 7.30 बजे कमरे का ताला तोड़ दिया गया है। वरिष्ठ ​अधिकारियों की मौजूदगी में मामले की जांच की जा रही है

 

Exit mobile version