Latest
शर्मिष्ठा मुखर्जी और अंशुल कुमार बने कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता

नई दिल्ली, एजेसी। कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के बेटे अंशुल कुमार को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शर्मिष्ठा और अंशुल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बता दें कि शर्मिष्ठा मुखर्जी इससे पहले दिल्ली कांग्रेस की प्रवक्ता थीं।







