शर्मनाक: हंगामा करने वाली लड़कियां का जेल में पुरुषों के सामने प्रेगनेंसी टेस्ट!
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में उत्पात मचाने पर 9 अविवाहित लड़कियों को गिरफ्तार कर भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया गया था. गिरफ्तार हुई लड़कियों में से एक 26 साल की लड़की ने आरोप लगाया है कि उनका जेल में पुरुषों के सामने ‘प्रेगनेंसी टेस्ट’ करवाया गया. सभी लड़कियों को गुरुवार जमानत मिल गई है, लेकिन जमानत मिलने के बाद एक लड़की ने जेल प्रशासन पर यह आरोप लगाया है.

इस लड़की ने पहचान जाहिर न करने कि शर्त पर बताया, ‘हमें पुरूषों के सामने प्रेगनेंसी टेस्ट करवाने के लिए बाध्य किया गया.’
नरगावे ने कहा, ‘इन नौ लड़कियों के टेस्ट पुरूषों के सामने नहीं हुए. जो आरोप लगाया गया है वह झूठा है.’
लड़की ने कहा, ‘मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले साल अक्तूबर में घोषणा की थी कि मध्यप्रदेश पुलिस में महिलाओं की भर्ती में फिजिकल टेस्ट में उन्हें कद में दो सेंटीमीटर की राहत दी जाएगी. लेकिन यह अब तक नहीं हुआ है. इसलिए पिछले तीन दिन से हम शहर के यादगार-ए-शाहजहानी पार्क में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.’

