वोडाफोन कंपनी के लापता इलेक्ट्रिशियन की लाश बरामद

कटनी। शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर वोडाफोन कंपनी में काम करने वाले एक 30 वर्षीय युवा इलेक्ट्रिशियन की सड़ीगली व छत-विछत लाश आज सिहोरा जेल के पीछे से बरामद की गई है।

कटनी से सिहोरा जाते समय हुआ था लापता, हत्या का संदेह

युवक लगभग सप्ताह भर पूर्व कटनी से सिहोरा जाते समय लापता हो गया था। युवा इंजीनियर के पहले रहस्यमय तरीके से लापता होने तथा सप्ताह भर बाद उसकी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में मिली जानकारी सिहोरा में जैन मंदिर के पीछे निवासी करने वाला 30 वर्षीय गौरव पिता स्वर्गीय गिरजा शंकर मिश्रा शहर स्थित वोडा कंपनी के दफ्तर में इंजीनियर के पद पर पदस्थ था तथा गायत्रीनगर क्षेत्र में उसने किराए का मकान भी ले रखा था जबकि सिहोरा स्थित उसके पैतृक मकान में उसकी सौतेली मां माधुरी मिश्रा व सौतेली बहन मयूरी मिश्रा रहती हैं जबकि उसकी सगी बहन की शादी विजयराघवगढ़ में हुई है। गौरव कभी कभार अपली सौंतेली मां व बहन से मिलने चला जाया करता था।

बताया जाता है कि गौरव बीती 6 सितंबर को कटनी से अपनी सौंतेली मां व बहन से मिलने के लिए रवाना हुआ। इसके बाद वह स्लीमनाबाद के बाद से लापता हो गया। काफी खोजखबर के बाद जब उसका कहीं सुराग नहीं लगा तो गौरव की पत्नी व उसके मायके पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना सिहोरा पुलिस को दी।

सिहोरा पुलिस ने गुमइंसान कायम किया और गौरव की तलाश शुरू की। बताया जाता है कि तलाश के दौरान ही आज सुबह सिहोरा जेल के पीछे से सड़ीगली व छत-विछत लाश बरामद की गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेने के बाद इस मामले की सूचना पीड़ित पक्ष को दी गई पुलिस ने बताया कि चेहरा बुरी तरह से विभत्स हो गया है किन्तु उसक गले मे जो माला है उसके आधार पर परिजनो द्वारा पहचान कर ली गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है।

रात को सिहोरा वापस आया था मृतक

पुलिस के अनुसार जिस दिन युवक बाइक से कटनी गया हुआ था। उसी दिन रात को अपने चाचा के लड़के एवं पत्नी से बात किया था। इसके बाद उसी रात में वह सिहोरा की पान में पान खाया और फिर वहां से अपने घर के लिये बाइक पर निकला हुआ था। पुलिस के मुताबिक मृतक की जिस बाइक से घर से निकला हुआ था। उसका भी पता नहीं है। युवक की किन कारणों से मौत हुई पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष के कथन लिये जा रहे है।

अनुकम्पा नौकरी के चलते सौतेली मां और बहन पर संदेह

एक जानकारी में बताया जा रहा है कि गौरव की लाश 4 से 5 दिन पुरानी है जबकि गौरव 9 दिन से लापता था। गौरव की हत्या की आशंका पहले से ही उसकी सौतेली मां और बहन पर जताई जा रही थी। बताया जाता है कि गौरव के लापता होने के बाद उसकी पत्नी व उसके मायकेपक्ष के लोगों ने सौंतेली मां माधुरी मिश्रा एवं बहन मायूरी पर संदेह व्यक्त कर धमकी भरे कॉल रिकार्ड भी पुलिस को उपलब्ध कराए थे लेकिन सिहोरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया। सौंतेली मां व बहन पर संदेह इस कारण भी है कि गौरव 9 दिन से लापता था और उसकी लाश 4 दिन पुरानी बताई जा रही है। इस वारदात के बाद से मृतक की पत्नी सहमी हुई है जबकि नगर में यह भी चर्चा है कि गौरव के पिता की नौकरी के दौरान मौत हो गई थी जिनकी अनुकम्पा नियुक्ति सौतेली बहन को देने के लिए अक्सर सौतेली मां माधुरी और बहन मायुरी फोन पर धमकी भी देते थे। जिसके काल रिकॉर्ड सिहोरा पुलिस को पहले ही दिए गए थे। वही मृतक गौरव ने हाल ही में सिहोरा निवासी प्रकाश मिश्रा को 1 करोड़ 30 लाख की जमीन बेची थी। जिसमें कुल 6 लाख रुपये भर देकर खरीददार ने जमीन की रजिस्ट्री और नामांतरण करा लिया और 1 करोड़ 24 लाख रुपये बाकी देने को बचे थे। इसलिए गौरव से जमीन खरीदने वाले प्रकाश मिश्रा पर भी संदेह जा रहा है। बहरहाल पुलिस दोनों बिंदुओं में जांच करते हुए आगें बढ़ रही है।

Exit mobile version