Site icon Yashbharat.com

पेड़ से टकराकर जनरल स्टोर्स में जा घुसी अनियंत्रित वैन, 2 गम्भीर, देखें तश्वीरें

जबलपुर। यहाँ कांच घर स्टेशन रोड पर शुक्रवार की देर रात एक मारुति वेन पेड़ से टकराकर जनरल स्टोर दुकान मे जा घुसी।

हादसा इतना भयावह था कि जिसने भी देखा रोंगटे खड़े हो गए। करीब एक घण्टे तक क्रेन और पुलिस तथा स्थानीय लोग इस वेन को निकालने में जुटे रहे।

बताया गया कि वेन में 2 लोग बैठे थे जिसमे से एक गाड़ी चला रहा था। मसक्कत के बाद चालक को निकाला जा सका हालांकि उसका साथी पहले ही बाहर निकल आया था।

चालक गम्भीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद देर तक यहां लोगों का हुजूम लगा रहा।देखें यशभारत से लाइव तश्वीरें

Exit mobile version