महाकौशल की खबरें

विशाल तिरंगा यात्रा से होगा स्वदेशी सुरक्षा महाभियान का समापन

कटनी। 15 अक्टूबर को विशाल तिरंगा यात्रा से तीन महीने तक चले स्वदेशी महाभियान का समापन होगा। यह तिरंगा यात्रा फॉरेस्टर खेल मैदान से सायंकाल 4 बजे से प्रारंभ होगी जिसमें सभी वर्गो के लोग शामिल होंगे।

IMG 20171012 WA0137

कटनी जिले में 15 अगस्त से प्रारंभ स्वदेशी सुरक्षा का महाभियान चलाया गया जिसमें चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए जन-जागरूकता फैलाई गई। इस दौरान विशाल मानव श्रंखला ने कटनी में इतिहास रचा। कल 11 अक्टूबर को स्वदेशी रथ चलाया या जो जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर स्वदेशी का प्रचार प्रसार करने में जुटा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा भले ही इसका औपचारिक समापन हो जाए। यह जानकारी आज स्वदेशी सुरक्षा अभियान से जुड़े प्रचार प्रसार प्रमुख आशुतोष शुक्ला, आशीष सोनी ने दी। प्रमुख द्वय ने कहा कि अर्थव्यवस्था के लिए सरकार चीन से सीधे तौर पर व्यवसायिक संबंध तोड़ नहीं सकती क्योंकी वह वैश्विक बंधन में सरकार बंधी होती है किंतु जनता सामग्रियों का बहिष्कार कर चीन को आर्थिक हानि पहुंचा सकती है

IMG 20171012 WA0142
अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी जिला संयोजक रणवीर कर्ण ने देते हुए कहा कि कटनी में इस अभियान के तहत जागरूकता से जन-जन को प्रभावित किया गया, जिसके परिणाम सार्थक दिखने लगे हैं। अब लोग दुकानदारों से यह पूछकर वस्तुएं खरीदते हैं कि वह चाइनीज तो नही? जिला सह संयोजक रामहित सोनी ने कहा कि अभियान का औपचारिक समापन हो रहा है, किंतु प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रहित के लिए हमेशा चीनी अथवा विदेशी वस्तुओं के परित्याग का संकल्प लेना चाहिए। सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष दीपक टंडन तथा सामाजिक कार्यकर्त्ता संजय त्रिपाठी ने भी मीडिया को संबोधित किया इस अवसर पर श्रीकांत गर्ग, दिलराज सिंह, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे 15 अक्टूबर को तिरंगा यात्रा सफल बनाने के लिए अभियान से जुड़े सदस्यों ने मीडीया के माध्यम से जनता से अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में फॉरेस्टर खल मैदान पहुंचने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Back to top button