Wednesday, May 13, 2026
Latest:
मध्यप्रदेशराष्ट्रीय

विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के बाद में अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई. इसके के साथ बजट सत्र का समापन भी हो गया. प्रदेश का विधानसभा बजट सत्र 21 फरवरी से शुरू हुआ था.

विधानसभा में बुधवार दोपहर लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह की बहू प्रीति रघुवंशी की आत्महत्या के मामले पर भाजपा और कांग्रेस के विधायकों के बीच जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष ने हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया.मामले में विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था. दोबारा हंगामा नहीं थमा तो विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही निर्धारित समय से करीब सात दिन पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी. साथ ही विधानसभा का बजट सत्र संपन्न हो गया.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply