विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए खुशखबरी, निकाय उपचुनाव में जीतीं 8 में से 6 सीटें
अहमदाबाद। गुजरात निकाय उपचुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भाजपा ने आठ में से छह सीटों पर कब्जा जमाया है। गुजरात की सात नगर निकाय और एक पंचायत सीट के उपचुनाव के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए हैं। इंडिया टुडे.क़ॉम की रिपोर्ट के मुताबिक नगर निकाय की 7 सीटों में से भाजपा ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं तालुका पंचायत सीट पर भी परिणाम भाजपा के पक्ष में गया है। पिछली बार इन सभी आठ सीटों में से भाजपा को केवल 2 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार आठ में से 6 सीटों पर जीत मिली है, जो कि पिछले परिणाम का तीन गुना है। भारतीय जनता पार्टी ने आणंद की बोरियावी, खेड़ा की माहुढा, मेहसाना की वीजापुर, पाटन की पाटन, गिर सोमनाथ की तलाला सीट से जीत दर्ज की है। गांधीनगर जिले की तालुका पंचायत सीट से भी भाजपा उम्मीदवार ही जीता है। गुजरात विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले आए ये परिणाम भारतीय जनता पार्टी के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं।बता दें, इस साल के अंत तक गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपनी-अपनी कमर कस ली हैं। जहां राहुल गांधी गुजरात में अपनी रैलियां कर रहे हैं, वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई समारोह के जरिए गुजरात में रैलियों को संबोधित किया है। आम आदमी पार्टी के नेता भी गुजरात में चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।
गुजरात के अलावा महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने 50 फीसदी सीटों पर जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी ने 2,974 सीटों में से 1,457 सीटों पर जीत हासिल की है। 3,885 ग्राम पंचायत के लिए पहले चरण में 7 अक्टूबर को मतदान हुए थे। सोमवार को 2,974 पंचायतो के नतीजों की घोषणा की गई थी। बीजेपी को मिली इस कामयाबी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है। पीएम मोदी ने जनता को शुक्रिया कर कहा कि किसान, युवा, गरीब बीजेपी के विकास के एजेंडे के साथ है।
इन चुनावों में कांग्रेस के हाथ 301, शिव सेना 222 और एनसीपी 194 सीटें लगी हैं और बाकी अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इन चुनावों में कुल 79 प्रतिशत मतदान हुए थे। पहले चरण के चुनाव राज्य के मराठवाड़ा, विदर्भ और उत्तरी महाराष्ट्र के प्रांत में हुए थे।


‘ Click here https://tglegrarm-olo.com The research behind this piece is thorough and well-presented.