विजयराघवगढ़ में विकास के अनेकों कार्य से आम जनता के जीवन में आया बदलाव: संजय पाठक
कटनी । विजयराघवगढ़ से भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक ने आज धौरा, सिजहनी, पड़वई, हड़कोरी, कांटी आदि ग्रामों में सघन और आत्मीय संपर्क किया । इस दौरान उन्होंने नुक्कड़ सभा के साथ ही घर घर जाकर मतदाताओं से क्षेत्र एवं विधानसभा में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर आशीर्वाद का आग्रह किया।

जन संवाद के दौरान श्री पाठक ने बताया पिछले सालों में भाजपा सरकार ने प्रदेश के साथ साथ क्षेत्र विकास के अनेकों कार्य किए है जिससे आम जनता का जीवन में बदलाव आया है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा बनाई गई नलजल योजना से घर घर में नल लगाकर पेयजल आपूर्ति हो रही है कभी हमारी माताओं बहनों को इसके लिए कई किलोमीटर तक दूर जाना पड़ता था उज्ज्वला योजना से भी महिलाओं के जीवन में परिवर्तन आया है।

अब लाडली बहना योजना से हमारी बहनें स्वाबलंबी बनी है जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के मतदाताओं ने उनका जगह जगह पुष्प माला से भव्य और आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान प्रत्याशी के साथ दिलीप सिंह बघेल,उदयराज सिंह,जयवंत सिंह चौहान,अनूप शुक्ला, विनोद यादव,राजकुमार निगम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पूरे जोश उमंग और उत्साह के साथ चल रहे थे।


