VIDEO: वायरल हो रहा अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के बीच झगड़ा!

abhishekh bachhan

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद कयास लगाए जाने लगे कि कपल के बीच झगड़ा चल रहा है।

अभिषेक ने इस खबर पर बेहद सहज होकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा- ‘आदर के साथ मैं आपसे कहना चाहता हूं कि गलत खबर बनाने से बचें।

मैं लगातार पोस्ट करने की आवश्यकता को समझता हूं, लेकिन अगर आप जिम्मेदारी से और शरारती इरादे के बिना ऐसा कर सकते हैं तो वास्तव में इसकी सराहना करेंगे।’  हांलाकि कुछ समय बाद ही अभिषेक ने इस ट्वीट को अपने ट्विटर अकाउंट से डिलीट कर दिया है।

 

11 38 440381070gk ll

706256 abhi1

दरअसल, इस वीडियो में अभिषेक, ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए दिख रहे थे। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या का हाथ थामें चल रही हैं और अभिषेक दोनों के आगे चल रहे थे। इसी में एक जगह अभिषेक आराध्या का हाथ थामने की कोशिश करते हैं, लेकिन आराध्या अपनी मां का हाथ नहीं छोड़ती। इसी वीडियो के चलते एक वेब पोर्टल ने यह दावा किया कि दोनों पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक को आराध्या का हाथ नहीं पकड़ने दिया।

 

बता दें कि अभिषेक पिछले कई दिनों से पेरिस में थे। उनके साथ आराध्या और ऐश्वर्या  भी थीं। तीनों लंदन ट्रिप से वापस मुंबई लौट आए हैं। फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या जल्द ही ‘फन्ने खां’ में नजर आएंगी। वहीं अभिषेक फिल्म  ‘मनमर्जियां’में मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply