Monday, May 25, 2026
Latest:
jabalpur

वाट्सएप मे मिल रही जानकारी, यातायात कर रहा कार्रवाई

यातायात विभाग ने मेटो बसों की शुरू की चेकिंग
जबलपुर। ठसाठस भरी बसों मे सफर करने मजबूर सवारियों की गुहार मंगलवार को यातायात अमृत मीणा ने सुन ली। वाट्सअप पर बसों की ओव्हर लोडिंग की जानकारी मिलते ही अचानक शहर में चल रही बसों की चेकिंग करने के निर्देश जारी कर दिए । बसों को रोकते ही चालक दहशत में आ गए और वे अपना बचाव करते हुए दोबारा गलती नहीं करने की गुहार लगाने लगे। ई-चालान कर कार्रवाई की। वहीं नियम से चलने के लिए सख्त हिदायद भी दी गई।
पांच टीमें बनाकर की कार्रवाई
लगभग 5 बजे से यातायात पुलिस की पांच टीमें बनाई गई। टीमों को नौदरा ब्रिज, छोटी लाइन, मालगोदाम, तीन पत्ती और रानीताल चौक पर मेट्रो बस की चेकिंग के लिए निर्देश दिए। इस दौरान बसों को रोककर चालकों से कागज, वर्दी, सुरक्षा उपकरणों के बारे में जांच की गई। लेकिन उनके पास कुछ नहीं मिला।
25 बसों की चेकिंग
कार्रवाई में 25 बसों की चेकिंग की गई। सभी बसें ओवरलोड थीं और उनके पास कागजात भी अधूरे थे। वहीं यात्रियों की सुरक्षा के कोई उपकरण नहीं मिले, जबकि चालक वर्दी नहीं पहने थे। इसके अलावा बसों का भी रखरखाव नहीं किया गया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply