jabalpur

अगर तुम्हारी औकात नही तो क्यूं पढाते स्कूल में

विजन इंटरनेशनल स्कूल ने परिजनों से की धक्कामुक्की
फीस वसूली करने छात्र छात्राओं को बेदर्दी से पीटा,पालकों से की धक्कामुक्की
जबलपुर। भेड़ाघाट स्थित विजन इंटरनेशनल स्कूल में स्कूल प्राचार्या द्वारा बच्चों के साथ अमानवीय रूप से मारपीट किये जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वही स्कूल पहुंचे बच्चों के माता पिता ने जब इस बात की शिकायत करने पहुंचे तो स्कूल प्राचार्या ने इनके परिजनों के साथ भी अभद्रता करते हुए धक्कामुक्की कर दी गई। परिजनों द्वारा इसकी शिकायत भेड़ाघाट थाने मे की गई है।
फीस न देने पर छात्रों को पीटा
परिजनों द्वारा लिखित शिकायत दी गई है कि प्राचार्या और स्कूल प्रशासन फीस वसूली करने के लिये बच्चों के साथ मारपीट किया करता है वही जब बच्चें घर पहुंचे तो उन्होने बच्चों के शरीर मे चोट के निशान देखे जिसकी जानकारी लेने वह स्कूल पहुंचे तो प्राचार्या ने अभद्रता शुरू कर दी।
परिजन पहुंचे कलेक्टर एसपी के पास
अपनी बात पूरी न होने पर परिजनों से भेड़ाघाट थाने मे प्राचार्या के खिलाफ शिकायत की , जब थाना पुलिस ने स्कूल की प्राचार्या से बात की तो उन्होने पुलिस का सहयोग भी नही किया जिसके बाद ये परिजन एसपी और कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे इनक ी शिकायत पर जांच करने का आश्वासन कलेक्टर छबि भारद्वाज ने दिया है।

Leave a Reply

Back to top button