जबलपुर नगर संवाददाता। बीती रात कुंडम थाने के अंतर्गत एक लोडिंग वाहन चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौेके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक मे सवार एक 12 वर्षीय किशोरी एवं 28 वर्षीय युवक गंभीर हो गये जिन्हें उपचार के लिये कुंडम अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस संबंध में कुंडम पुलिस ने बताया कि समीपी ग्राम सिमरिया निवासी20 वर्षीय द्रोपत सिंह पिता चैतू सिंह पोर्ते बाइक में अपनी12 वर्षीय भांजी अम्बिका कुलस्ते एवं 28 वर्षीय अपने साथी अर्जुन मरावी को बाइक मेे लेकर रांझी से अपने गांव जा रहे थे जब यह खिलहा बैरागी के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा की ओर से आ रहे लोडिंग वाहन चालक ने तेज गति से चलाते हुये बाइक सवारों को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे उसकी भंाजी अम्बिका एवं साथी अर्जुन तो छिटक कर दूर चले गये किन्तु द्रोपत सिंह उक्त वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वही दुर्घटना में गंभीर रूप से दोनों घायलों को उपचार के लिये कुंडम अस्पताल भेजा गया पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे मे लेते हुये वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।