देशभर में फंसे मध्य प्रदेश के लोगों को घरों तक भेजने के लिए ई-पास की व्यवस्था

भोपाल (yashbharat)। Coronavirus कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अन्य प्रदेशों में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, ऐसे लोगों को सुरक्षित घरों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने पहल शुरू कर दी है।
मामले पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने गोविंदपुरा स्थित स्मार्ट सिटी दफ्तर में बनाए गए वार रूम में शनिवार को बैठक की।
इस दौरान उन्होंने प्रदेश के रहवासियों को अन्य प्रदेशों से लाने संबंधित प्लानिंग की। बैठक में तय किया गया कि लॉकडाउन व कर्फ्यू के कारण लोगों को लाने के लिए एप के माध्यम से पास जारी किए जाएंगे। प्रमुख सचिव दुबे ने बैठक में कहा कि मप्र के कई लोग देश के अलग-अलग शहरों में फंसे हुए हैं। इन लोगों को राज्य की ओर से तत्काल मदद पहुंचाई जाना चाहिए। इसमें मप्र के एक शहर से दूसरे जाने वाले लोग व छात्र भी शामिल हैं। पास के लिए एप्लीकेशन बेस्ड प्रोग्राम (सॉफ्टवेयर) तैयार किया जा रहा है।
जिस पर आवेदन कर संबंधित लोग मोबाइल पर ही ई-पास प्राप्त कर सकेंगे। बैठक में एप्लीकेशन व प्रोसेस का प्रजेंटेशन भी दिया गया। इस मौके पर भोपाल स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ दीपक सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रदेश में आने से पहले होगी जांच बैठक में तय किया गया कि जो भी व्यक्ति अन्य प्रदेशों से लाए जाएंगे, उनकी कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जांच की जाएगी








